BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 10:51 am
BIG NEWS : अवैध शराब बनाने वाले स्थानो पर मनासा पुलिस की दबिश, 1200 लीटर लहान नष्ट की साथ ही एक आरोपी के विरूद्ध किया प्रकरण दर्ज, 18 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ति, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी/निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा शिवकुमार यादव व उनकी टीम द्वारा अवेध शराब के स्थानो पर दबिश देकर 1200 लीटर लहान नष्ट कर 18 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब जप्त कर एक आरोपी के विरूध्द प्रकरण
पंजीबद्ध किया गया है।
थाना मनासा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने वाले स्थानो पर दबिश देकर ग्राम बर्डीया के जंगल कांकड में 1200 लीटर लहान नष्ट की साथ ही एक अन्य स्थान से मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल पिता बंशीलाल मालवीय बांछडा उम्र 59 साल निवासी बर्डिया के कब्जे से 100 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कुल 18 लीटर किमती 9000 रू जप्त कर प्रकरण पंजिबध्द किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि नीलेश सोलंकी, उनि तेजसिंह सिसोदिया, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर नेनसिंह, आर अनील धाकड, आर दिपक सेन, आर मुकेश मछार, आर विनोद भाटी, आर विरम गायरी का विशेष योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE