BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 11:30 am
BIG NEWS : नीमच निम्बाहेड़ा फोरलेन और जलिया चेक पोस्ट, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब बाइक सवारों को रोककर ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को बॉर्डर के नाके जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों से अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्त किये है। मध्यप्रदेश निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध हथियारों की धरपकड़ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिये एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु नि के सुपरविजन में थाने के एएसआई सूरज कुमार सउनि व जाब्ता हैड कानिस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, कानि रणजीत, रतनसिंह, अमित, हेमन्त व सरियाराम द्वारा मंगलवार को अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ आसूचना संकलन करते हुए जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। 
नाकाबंदी के दौरान एएसआई सूरज कुमार को मुखबीर से सुचना मिली कि नयागांव  टोल की तरफ से आने वाली मोटर साईकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति सवार हो, अवैध हथियार होने की पूर्ण सम्भावना है। नयागांव टोल की तरफ से सूचना अनुसार आती एक मोटरसाईकिल को रोक कर दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के दिलावरा पुलिस थाना वाईडी नगर जिला मन्दसौर निवासी 27 वर्षीय मंगलेश पुत्र नानुराम भील एवं नयागांव थाना जावद जिला नीमच निवासी लोकेश पुत्र बालचन्द भील के कब्जे से एक पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस सहित मोटर साईकिल को जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही मे एएसआई सूरज कुमार द्वारा आसुचना संकलन कर अहम भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE