BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 6:42 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और दुधलाई-जन्नोद के बीच नदी की पुलिया, जब बंद बोर में मिली लाश तो इलाके में फेल है सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, शव की शिनाख्त के बाद समीर के पिता ने लगाए आरोप, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर      

Share On:-

रामपुरा। बीती रात तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम दुधलाई व जन्नौद के बीच एक व्यक्ति की लाश की खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। लाश जन्नोद के समीप तिलसोई नदी में पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने शव को पानी के बाहर निकाला। प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का नजर आ रहा है क्योंकि लाश के हाथ पैर बंधे हुए थे, इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा था। रात को मौके पर रामपुरा थाने की टीम एवं मनासा एसडीओपी मौके पर पहुंचे शव को सिविल अस्पताल लाया गया। शिनाख्त कर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। आज सुबह सिविल अस्पताल में लोगो की भीड़ जमा होने लगी क्योंकि रामपरा नगर से न्यारगर समाज से समीर पिता अब्दुल रऊफ नियारगर ने रामपुरा थाने में अपने पुत्र के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। जब समीर के पिता अब्दुल रऊफ व उनकी माताजी ने शव को देखा तो उसकी पहचान समीर के रूप में की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नीमच ले जाया गया। 
वहीं समीर के पिता अब्दुल रऊफ नियारगर मीडिया से चर्चा करते कहा कि लगभग तीन चार दिन पहले मेरा बेटा देर रात तक नहीं आया तो हमने उसे ढूंढना शुरू किया। रात को 3 बजे तक ढूंढा लेकिन नहीं मिला। हम लोग दूसरे दिन सुबह रामपुरा थाने में रिपोर्ट लिखने के लिए गए। बच्चे का फोटो देखकर थाने पर मौजूद जोशी ने कहा कि में इसे जानता हूं मेरे पास इसकी शिकायत आई है। फिर उन्होंने हाडा सर से कहा कि बड़े सर को मत बताना मेरे आने तक और मैं रतलाम जा रहा हूं। इसका मतलब बच्चा उनकी जानकारी में था। 
वहीं पुलिस अधीक्षक ने चर्चा में कहा कि दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को हमें एक बोरे में डेड बॉडी मिली है और कुछ समय पहले 17 तारीख को एक लड़का जिसका नाम है समीर पिता रउफ 26 साल हैं जो गुमशुदा हुआ था। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। शव को देखकर मामला संदिग्ध लग रहा हैं। पीएम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। युवक के पिता ने जो आरोप लगाए हैं उसकी भी जाँच की जाएगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE