मंदसौर। रात करीब पौने 12 बजे स्लैट पेंसिल कार्यालय के सामने हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार चालक महिला ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक डीमार्ट के कर्मचारी है जो ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कार बाइक को घसीटते हुए करीब 20 फिट दूरी तक ले गई। बताया जा रहा है कि कार युवतियां चला रही थी और कार में लगभग सभी महिलाएं सवार थी। मृतक के नाम सुरज मावर पिता स्व. रामकिशन मावर निवासी रामटेकरी, गोपाल सूर्यवंशी निवासी नापाखेड़ा।
स्कोडा कार द्वारा सनसनीखेज घटना हुई हैं। घटनास्थल पर दोनों नवयुवकों की मौत। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार की ड्राइविंग लड़की कर रही थी। दोनों मृतक मध्यम वर्गीय परिवार के थे और परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना को अंजाम देने के बाद पाटीदार छात्रावास के पास खाली प्लाट पर कार छोड़ दूसरी कार में सवार होकर निकली युवतियां।