नीमच। शहर में दिल दहलाने वाली चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई है। अरुण पिता कैलाश खटीक जो की जवाहर नगर में सरदार आईएएस एकेडमी के पास किराए के मकान में रहता था, उस पर उसी के कमरे में दरवाजे की सांकल बंद करके चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे अरुण बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 10 से अधिक वार किए गए हैं। अरुण को गंभीर स्थिति में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत नाम के व्यक्ति को इस मामले में पुलिस ने राउंडअप भी किया है, और जांच संबंधी आगामी कार्रवाई की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि अरुण नर्सिंग स्टूडेंट है, और वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम भी करता था। अरुण रामपुरा थाने के गांव भगोरी का रहने वाला है। अरुण की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल वह जवाहर नगर में किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहता है। जानलेवा हमले के बाद जब अरूण चिल्लाने लगा तो आकाश और उसके साथियों ने जैसे तैसे कमरे तक पहुंच कर घायल अवस्था में अरुण को बाहर निकाला और तुरंत इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद अरुण के परिचित जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। विस्तृत समाचारों की प्रतीक्षा है।