BREAKING NEWS
छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<     BREAKING: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<     मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक.. <<     उज्जैन जिले के तराना में नाली निर्माण बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खेत में कत्ल, सड़क पर बवाल, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल.. <<     माउंट आबू में स्काउट गाइड के महा-प्रशिक्षण.. <<     मुरैना नगर निगम में भारी घमासान, बार-बार.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 5:23 pm
KHABAR : इनरव्हील मण्डलाध्यक्ष नेतृत्व में इनरव्हील ने किये कई सेवा प्रकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब नीमच की मण्डलाध्यक्ष बीना शाह के नेतृत्व में अधिकारिक यात्रा के अवसर पर विभिन्न सेवा प्रकल्प किये गये। इस अवसर पर मण्डल एडिटर स्मिता बियानी भी उपस्थित थी।
सर्वप्रथम 26 अक्टुबर की दोपहर स्वागत सत्कार के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्पों की शुरूआत की गई। प्रथम प्रकल्प शा माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय में पढ़ने वाले 140 छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म सिम्मी सलूजा, जया मोटवानी, बीना लालवानी, सपना वर्मा, सुनीता डबकरा, सीमा अरोरा, संगीता गोयल एवं कुलदीप छाबरा के आर्थिक सहयोग से प्रदान की गई।
विद्यालय में टेबिल एवं बैंच के 23 सेट क्लब सदस्य निशा धानुका की ओर से प्रदान किये गये दूसरी ओर क्लब द्वारा निर्मीत गार्डन में सलीम अहमद परिवार की ओर से दाना पानी के लिये स्टील के बड़े पात्र लगाये गये। 
इनरव्हील क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट सतगुरू नानक बेकरी के समीप प्याऊ को नया स्वरूप प्रदान किया गया एवं अमरजीत छाबड़ा, अलका श्रीास्तव, संगीता जोशी, सरिता पाटीदार, मधु खंडेलवाल एवं रजिया अहमद के आर्थिक सहयोग से वाटर कूलर एवं पानी की टंकी लगवाई गई।
अगला प्रकल्प सेवा मंदिर के छात्रावास की छात्राओं को सलीम अहमद की परिवार की ओर से बेग एवं कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर सरोज गांधी के आर्थिक सहयोग से कान्वेंट स्कूल रोड़ पर इनरव्हील ब्रांडिग हेतु मार्गदर्शक साइन बोर्ड लगवाये गये। 
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रजिया अहमद, सचिव अमरजीत कौर, कोषाध्यक्ष अल्का श्रीवास्तव, एडिटर कुसुम कदम, आईएसओ सिंधु भागनानी, पीडीसी संगीता जोशी सहित बड़ी संख्या में इनरव्हील सदस्य उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया ने किया एवं आभार सहसचिव हेमांगिनी त्रिवेदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE