BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 7:46 pm
BIG NEWS : तीन करोड़ रुपये कीमत का 1.300 किलोग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर जब्त, लोडिंग टेम्पो में मक्का की आड़ में तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की मण्डफिया थाना पुलिस ने एक लोडिंग टेम्पो में मक्का की आड़ में अवैध एमडीएमए मोली पाउडर मादक पदार्थ की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध एमडीएमए मोली पाउडर की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने व धरपकड़ के क्रम शुक्रवार को एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर डॉ राजेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मण्डफिया यशवतं सोलंकी उ.नि. मय जाप्ता हैड कानि. बृजलाल, कानि. प्रमोद कुमार, अनुज कुमार व प्रकाश द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। 
नाकाबंदी के दौरान एक तिपहिया लोडिंग टैम्पो का चालक पुलिस को देखकर वाहन को नाकाबन्दी स्थल से पहले ही कुछ दुर रोक वापस घुमाकर भागने लगा, जिसका टीम द्वारा पिछा कर रोककर तलाशी ली गई तो टैम्पो में भरे मक्का के 04 कट्टो में से एक कट्टे में 1.319 किलोग्राम एम.डी.एम.ए मोली पाउडर मिला। उक्त अवैध एमडीएमए पाउडर को जप्त कर आरोपी बस स्टैण्ड के पास मंगलवाड़ गांव थाना मंगलवाड़ जिला चितौड़गढ निवासी 58 वर्षीय भंवरलाल पुत्र हिरालाल खटीक को गिरफ्तार किया जाकर थाना मण्डफिया पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जप्त शुदा अवैध एमडीएमए मोली पाउडर के सम्बन्ध में आरोपी से पुछताछ जारी है।
आरोपी लोडिंग टेम्पो में भरी मक्का की आड़ में मक्के से भरे कट्टो के बीच एमडीएमए मोली पाउडर रखकर सप्लाई के लिए ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा। जब्त एमडीएमए पाउडर की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE