BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 11:08 am
BIG NEWS : पुलिस चौकी भैसोदा मंडी को मिली बड़ी सफलता, 01 देशी पिस्टल सहित 02 जिंदा राउण्ड जप्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चैंकिंग के दौरान खाकी को देखकर लगाई बदमाश ने दौड़, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर   

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के द्वारा आगामी विधानसभा चुनावो के मद्देनजर अवेध हथियारो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था तथा अवैध हथियारो की पकड धकड हेतु लगातार अभियान चलाये जा रहें हैं। जिसमे गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राजाराम धाकड एसडीओपी गरोठ के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा कमलेश प्रजापति के द्वारा राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्रो में सतत निगाह रख कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके फलस्वरुप उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामण्डी तथा उनकी टीम को अवैध फायर आर्म्स जप्त करने में सफलता मिली हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 अक्टूबर 23 को चौकी भेसोदामंडी टीम द्वारा राजस्थान से आने वाले रास्ते पर चैंकिंग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति चैंकिंग टीम को देखकर भागने लगा। जिसका पीछा पुलिस टीम के द्वारा किया गया जो मालीपुरा के कच्चे रास्ते पर व्यक्ति को घेराबंदी करके पकडा। नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम कमल उर्फ चिनी पिता बाबुलाल जाति माली उम्र 39 साल निवासी मालीपुरा बताया। युवक की तलाशी ली गई तो तलाशी में आरोपी से 01 देशी पिस्टल तथा 02 जिंदा कारतुस मिले। जिसे विधीवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आम्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति, उनि कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामंडी, सउनि बाबुलाल डामोर, प्रधान आरक्षक 588 गंगाचरण, आर 316 परिमाल सिंह, आर 118 प्रेमरावत, आर 216 भगत जादोन  का योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE