BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 10:39 am
BIG NEWS : दो आरोपियों से 72 हजार से अधिक जाली नोट जब्त, 500, 200 व 100 के 276 नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार को भी किया जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने जाली नोट चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72100 रुपये के नकली जाली नोट जब्त किये है । कपासन थाना क्षेत्र के निवासी दोनों आरोपित जाली नोट भीमगढ़ की तरफ किसी को देने जाते समय गश्त करती पुलिस के हत्थे चढ़े। जिस कार में आरोपी नकली नोट लेकर जा रहे थे उसे भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीणा व वृताधिकारी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही के क्रम में थानाधिकारी कपासन गजेन्द्र सिंह पु नि मय जाप्ता एएसआई सुभाषचन्द्र, हैडकानि उगमाराम, कानि जितेन्द्र, सहदेव, निरज व युवराजसिंह के थाना सर्कल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से सुचना मिली, कि गाॅव चोखाखेडा से दो व्यक्ति नकली नोटों को लेकर किसी पार्टी को देने के लिए स्विफ्ट कार से चटावटी भीमगढ की तरफ जायेगे, जिन्हें तुरंन्त पकडा जाए तो नकली जाली नोट इनके पास मिल सकते हैं। मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से भटटो का बामणिया चौराहा पर जाकर नाकाबंदी शुरु की, नाकाबंदी के दौरान चोखा खेडा गावं की तरफ से एक स्वीफ्ट कार में दो व्यक्ति बैठे होकर आती हुई नजर आई, जिसे कार चालक पुलिस को देख कर गाडी रोक वापस घुमाने लगा। जिन्हें पुलिस ने घेरा देकर रुकवाकर अंन्दर बैठे दोनो व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके पास कोई अवैध आपतिजनक वस्तु होने की पुर्ण संभावना होने से उक्त व्यक्तियो की तलाशी ली गई। 
स्वीफ्ट कार की चालक सीट पर बैठे चोखाखेडा थाना कपासन निवासी 30 वर्षीय विनोद पुत्र भैरुलाल जाट की तलाशी में पेंट की दायी जेब में 500-500 के कुल 60 नोट व 100-100 के कुल 11 नोट हो कुल 31100 रूपये के जाली नोट मिले, उसके साथी तुर्किया कला थाना कपासन निवासी 27 वर्षीय रतनलाल पुत्र शंकरलाल जाट की तलाशी में उसकी जींस की पेंट के दायी जेब में 200-200 के कुल 205 नोट हो कुल रूपये 41000 रूपये के जाली नोट मिले। उक्त 72100 रुपये के जाली नोट व कार को जब्त कर दोनो आरोपियों विनोद जाट व रतनलाल जाट को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूध थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE