इन्दौर। विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आदेश जारी कर दिये हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपसंचालक कृषि शिव सिंह राजपूत को विधानसभा क्षेत्र देपालपुर एवं इंदौर-1 के लिये , सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास जय श्रीवास्तव को विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 एवं इंदौर-5 के लिये, संपदा अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण राजेश शर्मा को विधानसभा क्षेत्र इंदौर-2 एवं इंदौर-3 के लिये, महाप्रबंधक उद्योग विभाग एस.एस. मंडलोई को विधानसभा क्षेत्र डॉ. अंबेडकर नगर महू के लिये, सहायक वन संरक्षक योहान कटारा को विधानसभा क्षेत्र सांवेर तथा कार्यपालन यंत्र मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्रीनिवास द्विवेदी को विधानसभा क्षेत्र राऊ के लिए नियुक्त सामन्य प्रेक्षकों का लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त सभी लाइजनिंग ऑफिसर संबंधित सामान्य प्रेक्षक हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।