मनासा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को रही। मनासा विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए। इसमें बीजेपी-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने फार्म जमा किया।
मंगलवार दोपहर 1 बजे मनासा अनुविभागीय अधिकारी रिटर्निंग आफिसर पवन बारिया से मिली जानकारी अनुसार मनासा विधानसभा चुनाव मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं 10 दिनों तक चले नामांकन में दिग्गज नेताओं ने फार्म व शपथ पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। जिसमे नरेंद्र सिंह चंद्रावत महागढ, नरेंद्र नाहटा मंदसौर, राजेश कुमार पुरोहित मनासा, रमेश चंद्र गुर्जर मनासा, सोमिल नाहटा मंदसौर, डालूराम जन्नोद, राजेश लढा मनासा, विजेंद्र सिंह मांलाहेडा, कैलाश चावला मंदसौर, संजय कुमार डांगी कुंडला, जाकिर हुसैन मनासा, अनिरुद्ध माधव मारू मनासा, महेश हनुमंतिया ने नामांकन दाखिल किया है।