BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 5:03 pm
BIG NEWS : पुलिस की नाकाबंदी और बाइक सवार, जैसे ही अधिकारियो ने किया रुकने का इशारा तो बदमाश ने घुमाया वाहन, फिर जब खाकी ने किया आरोपी का पीछा तो तौलिये में बंधे माल को फेंक उठाया ये कदम, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2.740 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। मोटर साईकिल सवार आरोपी को नामजद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी गंगरार श्रवण कुमार संत के सुपरविजन में चुनाव आयोग द्वारा अवैध मादक पदार्थ व वांछित अपराधियों की धरपकड के निर्देश पर थानाधिकारी राशमी प्रेमसिंह उ नि मय जाप्ता एएसआई भवानीसिंह, चांदमल, कानि रामचन्द्र, मनोज कुमार, प्रितम कुमार, संजय व पाबुराम द्वारा डिण्डोली के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाईकिल पर आता नजर आया जिसकी मोटरसाईकिल पर आगे एक सफेद तोलिये नुमा कपडे में कुछ बंधा हुआ नजर आया। जिसकी पहचान घीसुलाल पुत्र रामलाल जाट निवासी परमेश्वरपुरा थाना राशमी जिला चित्तौडगढ के रूप में हुई। जिसे रुकने का ईशारा किया तो उक्त शख्स मोटरसाईकिल को घुमा कर भागने लगा, जिसका पीछा किया तो मोटरसाईकिल को डिण्डोली गांव की गलियों में घुमाकर भाग गया। जिसका पीछा किया तो उक्त शख्स ने मोटरसाईकिल के आगे सफेद तौलिये में रखी वस्तु को रोड पर फेंक दिया और तेजी से अंधेरे एवं स्थानीय निवासी होने का लाभ उठाते हुए गलियों से भाग निकला।
आरोपी घीसुलाल के द्वारा फेंके गये सफेद तौलिये में बंधी हुई फेंकी गई वस्तु व उसके जेब से गिरे दोनों मोबाईल की जांच की गई तो कपड़े के अन्दर तरल पदार्थ अफीम होना पाया गया। जिसका वजन 2.740 किलो ग्राम हुआ। अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी परमेश्वरपुरा थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़ निवासी घीसुलाल पुत्र रामलाल जाट की तलाश जारी रखते हुए प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE