BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशि वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 6:46 pm
NEWS : ऐसीएस ने ली मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर ने बताया कि मौसमी बिमारीयों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु राज्य स्तर से मंगलवार को विडियों कान्फेंस बैठक के माध्यम से मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु की जा रही गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका, पशुपालन विभाग से अधिकारी संयुक्त रूप से सम्मिलित हुए। जिसमे खास तौर से नगर परिषद एवं नगर पालिका द्वारा शहरी क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की साफ-सफाई के साथ, घरों के बाहर रखी हुई टंकियों में जमा गंदा पानी खाली करवाकर अच्छे से साफ करवाने व पानी से भरें गढ्डों व प्लाटों में निकासी करवाने अथवा एमएलओं डलवाने साथ एन्टी एडल्ट एक्टिवीटी के अंतर्गत फ़ोगिंग करवाने व घरों में लार्वा पाये जाने पर ऐपिडेमिक एक्ट के अंतर्गत नोटिस व चालानिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रदान किये। पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए की चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुवे स्क्रब टायफस पाज़िटिव केस की सूचना मिलने के पश्चात पाज़िटिव केस के घर व आसपास के पशुबाड़े, पशुओ तथा रेवड़ियों पर सायफरमेथ्रिन का छिड़काव करवाया जाये तथा कार्यवाही की रिर्पाट व फोटोग्राफ्स चिकित्सा विभाग को अवगत करवाये जाए। 
चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए की घर-घर सर्वे जारी रखते हुए ‘‘हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान‘‘ को सफल बनायें ताकि मौसमी बिमारीयों (मच्छर जनित रोग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका, स्वाईन फ्लू, स्कबटाईफस व जलजनित बिमारीयों के नियंत्रण हेतु बचाव व उपचार की जानकारी के साथ आमजन को इनसे निजात मिल सके।
जन सहयोग हेतु- हर रविवार 30 मिनिट मलेरिया डेंगू पर वार (प्रातः 8 बजे से 8.30 बजे तक) हर रविवार सूखा दिवस मनायें जाने की आमजन से अपील की तथा प्रत्येक सरकारी व निजी कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्ष/अधिकारी अपने कर्मचारी को पाबंद करे कि सोमवार के दिन कूलर, टंकी, परिन्डे इत्यादि को अच्छे से रगड़कर साफ करें एवं अपने आस-पास भी साफ-सफाई रखें। आमजन में जनजागृति हेतु विद्यालयों में डेंगू के लिए स्कूली बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां जैसे क्विज, निबंध व ड्राइंग प्रतियोगिता आदि आयोजित करना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE