मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सुशासन भवन मंदसौर में अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।