BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 8:27 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, आदर्श आचार संहिता के दौरान गरोठ पुलिस को मिली सफलता, अवैध लोहे की तलवारे और बनाने वाली सामग्री को किया जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 के मद्देनजर अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ  एवं राजाराम धाकड एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में आदर्श आचार संहिता के दोरान थाना प्रभारी गरोठ उदयसिह अलावा व थाना बल के द्वारा अवैध तलवारे व तलवारो को बनाने वाली सामग्री को किया जप्त
घटना का विवरण इस प्रकार है कि आज दिंनाक 02 नवंबर 2023 को आदर्श आचार संहीता के मद्देनजर मतदान केन्द्र भ्रमण के दोरान निरीक्षक उदयसिंह अलावा को अवैध रुप से तलवार बनाने की सुचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी व टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु रवाना होकर आरोपी घनश्याम पिता पन्नालाल सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी ग्राम सुरजना थाना गरोठ को उसके खेत से गिरफ्तार कर मोके से 35 नंगी बिना हत्थे वाली लोहे की धारदार तलवार तथा 27 निर्माणाधीन लोहे की तलवार, 15 नग पीतल की तलवार पर लगने वाला हत्था (मुठीया), 12 नग मुठीया के उपर लगने वाली पीतल की कटोरी, 06 नग पीले रंग के पीतल के म्यान के टुकड़े, चार नग हथोड़ी, दो नग छिनी, एक संडासी, एक भट्टी का पंखा चालु हालत में तथा लकड़ी की एक अर्धनिर्मीत म्यान जप्त किये गये। मोके से आरोपी सोनु पिता घनश्याम सिकलीगर फरार हो गया वापसी पर थाना गरोठ पर अपराध क्र 524/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय़ा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उदय सिँह अलावा थाना प्रभारी गरोठ, का उनि सुभाष गिरी, उनि मनोज महाजन, उनि भारत कटारा, सउनि बलवानसिंह देव़ड़ा, आर मुख्तयार, आर किर्ती जाट, आर दिनेश सुरावत, आर अनिल, आर मनीष जाट, आर सुल्तान, आर संजय, म आर संगीता का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE