BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 5:37 pm
BIG NEWS : सीतामऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुख्ता सूचना पर आरोपी अरमान खाँन से जप्त किया 12 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतुस, पढ़े खबर   

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध हथियारो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान अवैध हथियारो का परिवहन/  भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतू एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य मे आज दिनांक 03 नवंबर 2023 को मूखबिर सूचना पर से अति पुलिस अधीक्षक मन्दसौर हेमलता कुरील व एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक किशोर पाटनवाला के नेतृत्व मे थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि रूपसिंह बैंस को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया। उनि रूपसिंह बैंस के द्वारा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी अरमान पिता नियामत खाँन जाति पठान उम्र 19 साल निवासी बरगुण्डा मोहल्ला सीतामऊ के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतुस के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की हैं। 
गठीत टीम के द्वारा आज मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ तितरोद दरवाजा मोड़ी माता रोड़ से आरोपी अरमान पिता नियामत खाँन जाति पठान उम्र 19 साल निवासी बरगुण्डा मोहल्ला सीतामऊ के कब्जे मे लिया गया और एक 12 बोर देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतुस के जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 754/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में आरोपी अरमान खाँन से जप्त शुदा अवैध देशी कट्टे व कारतुस के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ की जा रही है।  
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी सीतामऊ, उनि रूपसिंह बैंस, प्रआर 81 सुमित यादव, आऱक्षक 310 विक्रमसिंह, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, आऱक्षक 461 भारतसिंह, सैनिक 1003 नरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE