BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 12:04 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और 28 साल की सबीना, जब बंद कमरे से आई चिल्लाने की आवाज तो दौड़े पडोसी, जैसे ही देखा महिला को इस हाल में तो लगाई अस्पताल दौड़, जानिए मौके से पति और सास क्यों हुए रफूचक्कर, पढ़े खबर 

Share On:-

जयपुर। शहर में एक पति के पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। झगड़ा होने पर पति ने उसकी जमकर पिटाई की। घरवालों से शिकायत करने की कहने पर पत्नी पर तारपीन तेल डालकर आग लगा दी। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ने पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
एसएचओ चन्द्रभान सिंह ने बताया कि 28 साल की मृतका सबीना निवासी गोविन्दपुरा सांगानेर की रहने वाली थी। करीब 7 साल पहले उसकी शादी रजिव अंसारी से हुई थी। आरोप है कि पिछले 2-3 साल से ससुरालवाले उसे टॉर्चर कर रहे थे। घरवालों से किसी भी प्रकार का कॉन्टैक्ट रखने पर पति उसे छोड़ने और बच्चों से अलग करने की धमकी देता था। पिछले 4-5 महीने से आरोपी पति छोटी-छोटी बातों पर लगातार उसके साथ मारपीट करता था।
रात करीब 10.30 बजे आग से जलने पर सबीना के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बचाने भागे। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से सबीना 90 प्रतिशत झुलस गई थी। गंभीर झुलसी हालत में पड़ोसियों ने अपनी गाड़ी से उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पड़ोसियों ने ही कॉल कर सबीना के पीहर में बताया।
इलाज के दौरान 1 नवम्बर को शाम करीब 4 बजे सबीना की मौत हो गई। सबीना के मौत का पता चलते ही सास और पति हॉस्पिटल में लाश छोड़कर भाग निकले। उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सांगानेर सदर थाने में आरोपी पति, सास और जेठ के खिलाफ मारपीट कर जिंदा जलाकर मारने का मामला दर्ज करवाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE