BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बेटे का वायरल वीडिओ, माइनिंग कारोबारियों से करोड़ो रुपए लेने की बातचीत, गरमाई प्रदेश की सियासत, थाने में दर्ज हुई शिकायत, पढ़े खबर   

Share On:-

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का कथित वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में करोड़ों रूपए के लेनदेन की बात है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कूटरचित बताते हुए पप्पू सिंह तोमर ने हजीरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
राज्य की राजनीति में रविवार की रात को हलचल मचाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस कथित वीडियो में दो लोग करोड़ों के लेनदेन की बात कर रहे हैं। ये दोनों व्यक्ति कौन हैं, इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है। मगर इसे मंत्री के बेटे से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्वालियर निवासी पप्पू सिंह तोमर ने हजीरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
इस आवेदन में कहा गया है कि तथाकथित रूप से मेरे द्वारा करोड़ों के लेनदेन की बात कर दुष्प्रचारित किया जा रहा है। इस कूट रचित वीडियो में एडिटिंग कर मेरे विरुद्ध साजिश रची जा रही है तथा नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। वीडियो क्लिप से मेरी सार्वजनिक छवि और ख्याति को हानि पहुंचाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल किया जा रहा है। वास्तविकता यह है कि मेरे द्वारा ऐसी कोई भी धनराशि न मेरे किसी बैंक खाते में जमा हुई है और न ही मेरे परिवार के किसी बैंक खाते या मुझसे जुड़े किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में प्राप्त हुई है। यह पूरी तरह से झूठ और मनगढ़ंत है। इस षड्यंत्र की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें यह भी कहा गया है कि प्रार्थी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के मोबाइल की पेन ड्राइव इसके साथ सलंग्न हैं जिसमें कूट रचित वीडियो रिकॉर्ड है।
वहीं कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक व प्रवक्ता पीयूष बबेले का कहना है कि इसकी सत्यता की सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जांच करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE