गरोठ। गरोठ-भानपुरा विधानसभा 227 के कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष सोजतिया के जनसंपर्क में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ रही हैं। वहीं जगह-जगह फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया को फलों से भी तोला गया।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र से सोजतिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने चंद्र सिंह सिसोदिया को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस प्रत्याशी सोजतिया ने गरोठ तहसील के वराहखेड़ी, जस्साखेड़ी, बोरखेड़ी, ओड का खेड़ा, पिपलियाजती, होडी, बासगोन, चंद्रपुरा, एरिया, ढाबा, खेरखेड़ा भाट, बागरी खेड़ा, नारायणी, पीपलखेड़ा, सुरजना, जालिया, रामनगर, बरखेड़ा गंगासा, आक्याकुंवरपदा आदि गांव पर जनसंपर्क किया।