BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 7:17 pm
BIG NEWS : जीरन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फोरलेन पर चल्दू चेकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान कंटेनर से 29 लाख रूपयें किमती अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, मास्टर माईन्ड निकला तीन राज्यो से फरार शराब माफिया, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू होने से जिलें में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये चेकपोस्टों पर सघन एवं निरंतर चैकिंग कर अवैध मादक पदार्थो एवं अवैध शराब की धरपकड़ के निर्देष दिये गये है। 
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन दर्शन तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब की धर पकड के लिये सघन एवं लगातार चैकिंग के दौरान दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को कंटेनर क्रमांक आरजे 18 जीए 3292 को एफएसटी टीम एवं पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं चैकिंग के दौरान द्वारा कंटेनर के पीछे की फाटक खुलवाकर चेक करते कंटेनर के अंदर अंग्रेजी मेकडाॅवल कंपनी की शराब 241 पेटी बोतल एवं क्वाटर के परिवहन के लायसेंस एवं परमीट के संबंध में चालक एवं सहचालक से पूछताछ करते लायसेंस एवं परमीट नही होना बताया तथा उक्त शराब हरियाणा से गुजरात ले जाने संबंधी जानकारी दिये जाने पर प्रकरण में पुलिस थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 340/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर दो आरोपियों विजेश कुमार पिता अमराराम पुरोहित उम्र 41 साल निवासी कुराट्वेचा थाना बागोडा जिला जालोर राजस्थान एवं कवरा राम पिता हरभज विश्नोई उम्र 25 साल निवासी भुनिया थाना दनाऊ जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में 29 लाख 04 हजार रुपयें की 241 पेटी मेकडाॅवल कंपनी की अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी। प्रकरण में विवेचना के दौरान उक्त शराब तस्करी प्रकरण के आरोपी विजेश कुमार पिता अमराराम पुरोहित उम्र 41 साल निवासी कुराट्वेचा थाना बागोडा जिला जालोर राजस्थान के विरूद्व अलग अलग राज्यों में 10 अपराध एवं आरोपी कवरा राम पिता हरभज विश्नोई उम्र 25 साल निवासी भुनिया थाना दनाऊ जिला बाडमेर राजस्थान विरूद्व अलग अलग राज्यों में 04 अपराध पंजीबद्व होकर शराब तस्करी शराब माफिया दिनेश पिता खियाराम विश्नोई निवासी नेडीनाडी थाना धोरीमन्ना बाडमेर राजस्थान के लिये करने संबंधी जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरण में दिनेश पिता खियाराम विश्नोई निवासी नेडीनाडी थाना धोरीमन्ना बाडमेर राजस्थान को भी आरोपी बनाया गया है  
शराब माफिया दिनेश पिता खियाराम विश्नोई निवासी नेडीनाडी थाना धोरीमन्ना बाडमेर राजस्थान तीन राज्यों से फरार आरोपी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE