मल्हारगढ़। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा के समर्थन में नारायणगढ़ नगर के मेला मैदान में बनाए गए हेलीपेड पर पहुँच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर यहाँ उतर गया हैं। प्रत्याशी जगदीश देवड़ा ने सीएम पटेल की की अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया। अब काफिला सभास्थल के लिए रवाना हो गया हैं। साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया सहित कार्यकर्ता मौजूद है।