ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ग्वालियर की चुनावी सभा में कहा कि हम चुनाव में वोटों के लिए नहीं, किसी को एमएलए बनाने के लिए नहीं उतरे हैं। हम देश में एकता रखना चाहते हैं। देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। खड़गे ने कहा कि यहां की सरकार कई मायने में नंबर-1 है। कभी रोते हैं, कभी रुलाते हैं और कभी अपनी बात रखने के लिए बहुत से ड्रामा भी करते हैं। शिवराज सरकार की उपलब्धि क्या है? बीजेपी सरकार- भ्रष्टाचार, अपराध, कुपोषण, दलित-आदिवासी अत्याचार, बेरोजगारी, आत्महत्या में नंबर-1 है। हम ये तस्वीर बदलेंगे।
ग्वालियर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में सिंधिया समर्थक और पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने भाजपा छोड़ दी। वे कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्तमान में भाजपा में प्रदेश मंत्री थे। टिकट नहीं मिलने पर नाराज चल रहे थे।