BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 10:57 am
BIG NEWS : नकली सोने की चैनों के बदले 13 लाख 77 हजार का गोल्डलोन लेने की धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, आईसीआईसी बैक में 11 सोने की नकली चेने रख कर लिया लोन, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । 399 ग्राम की नकली सोने की 11 चैनें आईसीआईसी बैक में रखकर 13 लाख 77 हजार का गोल्डलोन लेने की धोखाधडी करने वाले दो आरोपियों सहित नकली सोने की चेनें बनाने वाले तीन आरोपियों को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इसी प्रकार के अपराध में गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर थाने में वांछित है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक कन्नोज के बैंक मैनेजर भूपेश दवे द्वारा थाना भदेसर पर दी गई रिपौर्ट के अनुसार पारलिया थाना भदेसर निवासी दिनेश कुमार पुत्र अम्बा लाल सुखवाल द्वारा 06 अक्टूबर को कन्नोज आईसीआईसीआई बैंक शाखा में गोल्ड लोन के लिए 11 गले की चेनें लेकर आये, जिसे अप्रेजर नारायण लाल सोनी द्वारा चेक किया गया, अप्रेजर ने सोने को खरा बता कर ग्रॉस वेट 399.25 नेट वेट 397 तथा 22 कैरेट सोना बताया। जिस आधार पर बैंक द्वारा 12 महीने की अवधि के लिए 13,77,100 की राशी का लोन दिया गया। जिस पर आईसीआईसीआई बैंक की शाखा कन्नोज में सुपर ऑडिटर हंसमुख द्वारा ऑडीट करने पर सोना पूर्णत नकली पाया गया है। आरोपियों द्वारा षडयंत्र रचकर बैक में नकली सोने की चैने रखकर बैक के साथ धोखाधडी कर 13,77,100 रुपये का गोल्डलोन लेकर धोखाधड़ी का भदेसर थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच सदर चित्तौड़गढ़ थानाधिकारी को सौंपी गई।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्णसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चितौडगढ भवानी सिंह राजावत एवं गोवर्धनसिंह पु नि डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में हेड कानि शिवलाल, कानि पृथ्वीपाल सिंह, साईबर सैल के हैड कानि राजकुमार, कानि रामावतार, प्रवीण, डीएसटी टीम से हैड कानि भुपेन्द्रसिंह, कानि. राजपालसिंह, चन्द्रकरणसिंह की टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा साईबर सैल की सहायता एवं मोबाईल कॉल डिटेल के आधार पर नकली सोना बैक में रखकर गोल्डलोन लेने वाले आरोपी पारलीया थाना भदेसर निवासी दिनेश कुमार पुत्र अम्बा लाल सुखवाल एवं साथी आरोपी कमलेश सुखवाल पुत्र अम्बालाल सुखवाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों द्वारा नकली सोने की चेने बनवाकर दिलवाने वाले आरोपी कपासन निवासी शान्तिलाल पुत्र शंकरलाल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में नकली सोने की चेने बनवाकर गोल्ड लेने के मामले में अन्य लोगो की संलिप्तता के बारे में पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना धरमपुर जिला वलसाड गुजरात में भी नकली सोने की चेने बैंक में रखकर करीब 15 लाख रुपये का गोल्ड लेने के सम्बन्ध में प्रकरण दर्ज होकर वांछित चल रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE