BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 12:07 pm
BIG NEWS : 11 नवंबर को धार में गृहमंत्री शाह का दौरा, चार विधानसभा में पहुंचेंगे, रोड शो के साथ करेंगे सभाएं, भोजशाला में करेंगे दर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर धार आ रहे हैं। इस दौरान शाह धार में हिंदुओं की आस्था का केंद्र भोजशाला में दर्शन करने के लिए भी जाएंगे। प्रदेश संगठन ने पूरा कार्यक्रम बनाकर धार भाजपा संगठन को अवगत करवा दिया है।


हालांकि उनका आधिकारिक कार्यक्रम आना अभी बाकी है। पर गृहमंत्री के इस दौरे को स्नेह यात्रा नाम देकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंत्री शाह 11 नवंबर को धार आएंगे, इस दौरान वो एक ही दिन में जिले की चार विधानसभाओं तक पहुंचेंगे व सभा सहित रोड शो भी करेंगे।


मनावर से शुरुआत
जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री शाह 11 नवंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली से प्रस्थान करके 11रू10 तक इंदौर आएंगे, जहां से सीधे मनावर में बनाए गए हेलीपैड पर 12 बजे पहुंचेंगे। मनावर में लाइंस स्कूल के पास बनाए गए सभा स्थल पर मंत्री शाह आएंगे, यहां पर भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर गोपाल कन्नौज के लिए एक आमसभा को संबोधित करेंगे।


दोपहर 12रू55 बजे रथ यात्रा की शुरुआत होगी, जो ग्राम लुन्हेरा से होगी। रथ गंधवानी विधानसभा पहुंचेगा, जहां पर ग्राम अवल्दा में एक रथ सभा होगी। जिसके बाद ग्राम जीराबाद में भी रथ से ही अमित शाह संबोधित करेंगे। रथ के माध्यम से शाह करीब 26 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से बदनावर पहुंचेगे, दोपहर 3 बजे बदनावर में मंडी सभा स्थल पर एक आमसभा को संबोधित करेंगे।


मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के अनुसार बदनावर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अमित शाह धार पुलिस लाइन तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार करीब 4 बजे हेलीकॉप्टर धार आएगा, यहां से वाहनों का काफिला सीधे भोजशाला पहुंचेगा, जहां पर केंद्रीय मंत्री शाह दर्शन व पूजन करेंगे। करीब 15 मिनट भोजशाला में मंत्री शाह रहेंगे। पूजन के बाद काफिला सीधे लालबाग में बनाए गए सभा स्थल पहुंचेगा, यहां पर भाजपा प्रत्याशी नीना-विक्रम वर्मा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर शाह करीब पौन घंटे रुकेंगे, जहां से फिर इंदौर के लिए पुलिस लाइन से प्रस्थान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE