नीमच। विधानसभा क्षेत्र नीमच से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक आज नीमच के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय खुमानसिंह शिवाजी की गांव भंवरासा पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने परिहार का ऐतिहासिक स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौखान के नेतृत्व में परिवहर का माला और साफा पहनाकर भव्य अभिनदं किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दिलीप बापू को सेवफल से भी तोला गया। जनसम्पर्क में दिलीप बापू के साथ क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब हैं कि भाजपा प्रत्याशी दिलीप बापू का जनसम्पर्क आज ग्रामीण क्षेत्रो में हैं। भंवरासा के बाद दिलीप बापू गांव कचोली, केलूखेड़ा, हमेरिया डेम, बामनिया, माल्या, पिपल्या व्यास, विशनिया, दीपू खेड़ी, पालसोड़ा के दौरे पर हैं।