नीमच। मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनावी माहौल अपने पुरे शवाब पर आ रहा हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर आज ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन भी मिल रहा हैं। प्रचार के दौरान छायन गांव में गुर्जर का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत हुआ।
जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का काफिला छायन पहुंचा तो उनका ढोल ढमाके एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गुर्जर का कई जगह साफा बाँधकर तो कही फलो से तोलकर स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद वरिष्ठ जनों ने दिया।
इस दौरान उमराव सिंह गुर्जर किसानों से मिलते हुए दिखाई दिए तथा उनकी पीड़ा भी जानी। किसानों से वोट की अपील की। इस अवसर पर छायन के कई वरिष्ठ जन एवं युवा कांग्रेस जन उपस्थित रहे।