BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 3:29 pm
NEWS : कांग्रेस की गारंटी को जनता अब मानने को तैयार नहीं- जोशी, भाजपा युवाओं के सपनों को उड़ान और किसानों की समृद्धि का संकल्प लेकर चुनाव में उतरी है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस की गारंटी को जनता अब मानने को तैयार नहीं हैं। जनता मोदी की गारंटी मानती है। भाजपा युवाओं के सपनों को उड़ान किसानों की समृद्धि का संकल्प लेकर चुनाव में उतरी है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने बुधवार दोपहर को यहाँ चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद सी पी जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के कुशासन से ऊब चुकी है और विधानसभा चुनाव में मेवाड़ सहित संपूर्ण राजस्थान में भाजपा की मजबूत स्थिति है। भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ राजस्थान मे सरकार बनाने जा रही है। जनता मोदी की गारंटी मानती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिसकी कोई गारंटी नहीं हैं वो अब जनता को गारंटी दे रहे हैं। सीपी जोशी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा दी जा रही है सात गारंटी के सवाल पर कहा कि जिस कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त रह चुके हैं, पेपर लीक घोटाले और प्रदेश में अराजकता का वातावरण, कांग्रेस की तालिबानी हुकूमत राजस्थान की आम जनता भूली नहीं है।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने बताया कि भाजपा आज ओर कल दो दिन सिर्फ डैमेज कंट्रोल मे लगी है। भाजपा व संघ मे भी समन्वय का प्रयास कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि मैं मतभेद नहीं रखता हूँ। यदि रखता तो आज यहाँ तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि पार्टी हमारी माँ है। कोई मुझे कुछ भी कह ले, मुझे भले नुकसान पहुंचा ले, लेकिन पार्टी को ना तो कुछ कहे ओर ना ही उसे नुकसान पहुंचाये। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब सत्ता आती दिखती है तो सबको लगता हैं कि उनका हक़ मारा जा रहा हैं।
इस विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है और भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा को आशीर्वाद देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, अनंत समदानी व मीडिया प्रभारी सुधीर जैन एवं मनोज पारीक आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE