BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 8:20 pm
BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी मारू ने पड़दा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया, चौपाल पर ग्रामीणों से किया संवाद, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू ने बुधवार को भाजपा दीनदयाल मंडल के ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया। बालागंज से शुरू होकर पड़दा में चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के साथ दिनभर चल रहे जनसंपर्क का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मारू ने चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद किया। 
उन्होने कहा कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया लेकिन गांव के लोगों को केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किया कहीं भी गांव में पक्की सड़क नहीं बनाई ना पीने के पानी की व्यवस्थास की ना बिजली की। आज भाजपा सरकार में गांव गांव सड़क संपर्क से जुड़ गया है। भाजपा की हमारी सरकार बनी तो मध्यप्रदेश में हमने गांव से लेकर शहर तक विकास की नई गाथा लिखी। आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों श्रेणी में शामिल है। आज मनासा सहित नीमच जिले मे प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। योजना का काम तीव्र गति से चल रहा है। वहीं 24 घंटे बिजली मिल रही है। मारू ने जमुनिया रावजी, मालखेड़ा, मातारूंडी, दांतोली, रावतपुरा, तिलसांवरा, लखारिया, चंदा मोती दांतोली, बलपुरा, सुंडी, भेरपुरा, कुनी खम्मा में जनसंपर्क कर उपस्थित भाईयों बहनों के साथ अपने विचार साझा किए और 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर अपना आशीर्वाद देने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य मतदाता बंधु साथ चल रहे थे। 
मंडी व्यापारी और अभिभाषक संघ से मिले-
दोपहर करीब 12.30 बजे विधायक मारू मनासा पहुंचे। यहां कोर्ट में बार एसोशिऐशन के सदस्यों से चर्चा कर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इसके बाद मारू मंडी पहुंचे। किसान, व्यापारी, हम्माल एवं उपस्थित जन समुह से चर्चा की और भाजपा को अपना आशीष एवं समर्थन देने का आग्रह किया। किसानों से चर्चा करते हुए मारू ने कहा भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधी का लाभ मिल रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। भाजपा सरकार में सिंचाई रकबा लगातार बढ़ा और किसानों की आय दोगुनी हुई है। आने वाली 17 नवंम्बर को 1 नंबर का बटन दबाकर भाजपा का अपना बहुमत प्रदान करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE