नीमच। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल आम सभा आज नीमच में होने जा रही हैं। एमपी के मन में मोदी ऐसा कहकर भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भाटी ने नीमच विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप सिंह परिहार का रास्ते में काफिला रुकवा कर अपना खून हथेली में जमा कर उनके कुर्ते पर मोदी लिखकर उनके खून से तिलक कर दिया। दिलीप सिंह परिहार ने खून अपने हाथो में झेलकर अपने सिर पर लेकर अभिवादन स्वीकार किया और भावुक हो गए।
बीजेपी प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार जनसंपर्क के लिए गांव बामनिया की और जा रहे तभी रास्ते में लक्ष्मण सिंह भाटी ने अपना खून हथेली में निकाल कर उनके कुर्ते पर मोदी लिख दिया।