BREAKING NEWS
KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिया कल्चरल सोशल सोसाइटी ने धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पीजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 25 से 31 मई.. <<     KHABAR : ट्रेन यात्रियों को किया गया ठंडा जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन कॉलेज में स्टॉफ के साथ अभ्रदता करने.. <<     KHABAR : इंदौर में श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर के श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव.. <<     MANDI BHAV : काबुली चना और मूंग के दाम में आई तेजी, चना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2023, 7:27 pm
KHABAR : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्राओं को बताएं कानूनी अधिकार, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रेषित वार्षिक कार्य योजना 2023-24 के पालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश राजेंद्र देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज 09 नवम्बर 2023 गुरुवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाजापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर विधिक सेवा सप्ताह 09 से 15 नवम्बर 2023 तक मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

विद्यालय की छात्राओं को जिला न्यायाधीश एवं सचिव राजेन्द्र देवड़ा ने विधिक सेवा दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि समाज के गरीब और कमजोर वर्ग भी गरीबी या अन्य किसी निर्योग्यता के कारण न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे, इसके लिए ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम में नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों तक पहुंचाने के लिए मूल अधिकारों एवं लाभों की रूपरेखा बनाना, बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण और सभी स्तरों पर बच्चों के कानूनी झगड़ो के लिए विधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त बाल यौन शोषण, महिलाओं का सम्पत्ति में अधिकार, घसेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण इत्यादि प्रावधानों की जानकारी देकर बालिकाओं के उनके अधिकारों से अवगत कराया।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी के द्वारा छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा सभी को समान न्याय प्राप्त हो तथा सभी को समान अवसर मिले इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण असहाय, कमजौर वर्ग के लोगों की सहायता करता है। इसके अतिरिक्त आगामी नेशनल लोक अदालत, जनउपयोगी लोक • अदालत एंव पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या आशा श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित 100 से अधिक छात्राएं मौजूद थी शिविर का संचालन विद्यालय के शिक्षक सज्जाद अहमद कुरेशी ने किया। इस अवसर पर शिविर के पश्चात विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढचढ भाग लिया तथा अतिथियों द्वारा छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली एवं पेटिंग का अवलोकन किया गया। छात्राओं द्वारा भी न्यायाधीश से कई रोचक प्रश्न पूछे जिनका उत्तर देकर न्यायाधीश द्वारा छात्राओं की जिज्ञासाओं को समाप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE