BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 2:26 pm
BIG NEWS : नीमच की जनता जानती हैं कि मोदी ने झूठ बोला हैं- अलका श्रोत्रिय, कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह के प्रचार के दौरान लोकसभा प्रभारी ने दिया बड़ा बयान, नूरी खान ने जमकर बोला हमला, पढ़े नवीन पाटीदार की खबर   

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही हैं और प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी अब डबल स्पीड पर चल रहा हैं। आज नीमच विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ग्रामीण क्षेत्र की सावन पट्टी पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान गांव सावन में वॉइस ऑफ़ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार ने कांग्रेस की लोकसभा प्रभारी अलका श्रोत्रिय और जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान से चर्चा की। 

गुजरात से पधारी कांग्रेस की मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अलका श्रोत्रिय ने कहा कि पीएम मोदी कल नीमच में आए थे। मोदी ने नीमच में 500 उद्योग की बात की। नीमच की जनता जानती हैं कि मोदी ने झूठ बोला हैं। नीमच में कहां लगे हैं 500 उद्योग? मोदी जी को हमारे गुजरात में सब गप्पू कहते हैं, क्योंकि वे सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं। कमलनाथ ने प्रदेश में गौशाला बनवाई थी आज उन गौशाला की हालात बदतर हो गई हैं। गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के राज में गौमाता भूख से तड़प रही हैं। श्रोत्रिय ने कहा कि परिवर्तन की लहर है और संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश में कांग्रेस 150 से अधिक सीट जीतेगी।

जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान ने कहा कि भाजपा विकास की बात करती हैं लेकिन धरातल पर कुछ विकास नहीं हुआ हैं। गांव सावन में मुलभुत सुविधाओं का अभाव हैं। सावन में पीने के पानी की बहुत बड़ी समस्या हैं। भाजपा एक झुमला पार्टी हैं। माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती और चाहे माँ दुर्गा का भी रूप लेकर प्रदेश से झूठे मामा का नरसंहार करेगी। गांव सावन में पीने का पानी तक नहीं पहुंचा पाए और विकास का दावा करते हैं। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुटता से चुनाव लड़ रही हैं। नीमच अब 15 साल बाद दिलीप बापू से और उनके झूठ से निजात पाएगा। 

20 पेयजल कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि मैं लगातार गाँवो में जा रहा हूँ। ग्रामीण बहुत परेशान हैं। गाँवो में मुलभुत सुविधाओं का अभाव हैं। 15 साल में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए विधायक तो किस बात के विकास के ढोल पीटते हैं। विधायक बापू केवल झूठे वादे करते हैं। किसान परेशान हैं, फसले तबाह हो गई लेकिन किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला। किसानों को उपज के सही दाम नहीं मिल रहा। आमजन ने अब सोच लिया कि अबकी बार बदलाव होगा और कांग्रेस की सरकार बनाएँगे।     
    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE