BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 3:04 pm
BIG NEWS : राहुल गाँधी ने सतना से भरी हुंकार, मंच से खेला ओबीसी कार्ड, जातीय जनगणना का किया वादा, पीएम मोदी को लेकर भी बोली बड़ी बात, पढ़े खबर     

Share On:-

सतना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते आते स्टार प्रचारकों और बड़े नेताओं के दौरे भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कल जहां प्रदेश में पीएम मोदी ने तीन सभाए की थी तो वहीं आज राहुल गाँधी भी प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल गाँधी ने आज सतना में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल आमसभा को सम्बोधित किया। राहुल ने मंच से ओबीसी कार्ड खेला साथ ही भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। 

राहुल गांधी ने कहा कि मप्र को 53 अफसर चलाते हैं, इनमें सिर्फ एक अफसर ओबीसी है। अगर मप्र का बजट 100 रूपए है तो ओबीसी अफसर सिर्फ 33 पैसे पर निर्णय लेता है। मतलब आबादी 50 फीसदी, लेकिन भागीदारी 100 रूपए में सिर्फ 33 पैसे। जैसे ही मप्र में कांग्रेस सरकार आएगी, सबसे पहला कदम जातीय जनगणना कराएंगे। केंद्र में आते ही नेशनल जातीय जनगणना कराएंगे। मोदी कहते हैं देश में सिर्फ एक जाति है, गरीब। ओबीसी, दलित, आदिवासी नहीं हैं। मैंने जाति जनगणना की बात कर दी, इनके दिमाग से जाति की बात ही गायब हो गई। 

राहुल ने कहा कि मोदी और शिवराज ने हमारी सरकार चोरी की। क्योंकि वो जानते हैं कि कांग्रेस सरकार अडानी के लिए काम नहीं करेगी। पीएम मोदी का रिमोट कंट्रोल अडानी के हाथ में है। पीएम मोदी को कभी दो दिन में एक ही सूट में देखा है क्या? मेरी सफेद शर्ट तो चलती है। मोदी 2 करोड़ का सूट पहनते हैं। उनके कपड़े रोज नए और लाखों रुपए के होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE