BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 3:35 pm
BIG NEWS : एमपी इलेक्शन 2023, दिल्ली की नजर अब मालवा पर, नीमच में मोदी के बाद इस स्टार प्रचारक नेता का दौरा, इन ख़ास वोटों को साधने की बड़ी तैयारी, पढ़े नवीन पाटीदार की खबर  

Share On:-

नीमच। जिले में दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं के दौरे लगातार जारी हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा नीमच में हुई थी। आगामी 13 नवंबर को जावद विधानसभा के डीकेन नगर में राहुल गाँधी की आमसभा होने जा रही हैं। वहीं अब नीमच जिले की तीनों विधानसभा पर पाटीदार वोटों को साधने के लिए भाजपा अब सांसद कविता पाटीदार को मैदान में उतार रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार कल नीमच आ रही हैं। वे हेलीकॉप्टर से नीमच हवाई पट्टी स्थित हेलीपेड पर उतरेगी। जिसके बाद नीमच सहित जावद और मनासा में पाटीदार समाज के समाजजनों सहित अन्य लोगो से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेगी। कविता पाटीदार मूलतः इंदौर की रहने वाली हैं। कविता पाटीदार को मालवा में ओबीसी का बड़ा चेहरा माना जाता है। कविता सुंदरलाल पटवा की सरकार में मंत्री रही है। वह भेरूलाल पाटीदार की बेटी हैं और इंदौर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

गौरतलब हैं कि जिले में पाटीदार समाज का एक अच्छा खासा वोट बैंक हैं। वहीं पाटीदार समाज भी भाजपा से संसदीय क्षेत्र से एक सीट पर पाटीदार समाज के प्रतिनिधि के तौर पर उम्मीदवारी की मांग कर रहा था। लेकिन भाजपा के उम्मीदवारो की लिस्ट में ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद खबरें निकलकर सामने आने लगी की पाटीदार समाज में कहीं न कहीं भाजपा से नाराजगी हैं। इसी डैमेज को कंट्रोल करने के लिए अब कविता पाटीदार को जिले में प्रचार और नाराजगी दूर करने की कमान सौंपी गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE