BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 6:03 pm
BIG NEWS : सिंधिया के गढ़ में गरजे राज बब्बर, बोले- कौन कहां गया और कितने में बिका, किसको बोला टिकाऊ, भाजपा के दिग्गज नेता हुए कांग्रेस में शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। एमपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में राजनीतिक दलों के दिग्गजों के दौरे का दौर चरम पर है। इसी सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने ग्वालियर पहुंचे। शहर के आनंद नगर इलाके उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। इस बीच कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक नेताओं पर जमकर निशाना साधा।  
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, कौन कहां गया, कितने में बिका, हम बिकने वालों की बात नहीं करेंगे। ये चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हम मौजूदा सरकारों के माहौल को देख रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बहन की बात करती है। हम नारी सम्मान की बात करते हैं।
अपने संबोधित में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित वर्ग और महिलाओं के अत्याचार में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बनने पर महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलेगा और कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 
राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी टिकाऊ हैं। यह गारंटी मैं देता हूं। भाजपा की नीयत में खोट है। ये बात मतदाता भी भलीभांति समझ चुका है और प्रदेश का मतदाता परिवर्तन का मन बना चुका है। राज बब्बर के सामने भाजपा की पूर्व पार्षद सीमा राठौर ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE