BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 6:29 pm
BIG NEWS : गरीब कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा सरकार- कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के रोड़ शो में जनता का मिला अपार जनसमर्थन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को शाजापुर विधानसभा के मक्सी नगर में भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में रोड़ शो किया। अपार जनसमर्थ के साथ हुए रोड शो में जगह जगह राष्ट्रीय महासचिव का पूरे नगर में गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की दोपहर 02 बजे विजयवर्गीय हेलीकॉप्टर से मक्सी पहुंचे और हायरसेकेंडरी मैदान से खुली जीप में खड़े होकर रोड़ शो की शुरुआत की। जहा से भी रोड शो निकला आम नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लगभग 45 मिनिट निकले रोड शो में पुरे मक्सी नगर का माहोल भाजपमय हो गया। रोड़ शो में उनके साथ क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू पटेल भी मौजूद थे। 
रोड़ शो के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर उनके दुख-दर्द को दूर करने का काम कर रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का कार्य किया है। 
कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है। भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेगी उसे समय के साथ पूरा करेगी। मध्यप्रदेश को अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला ही घोटाल किया और लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में और उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कमल का फूल खिलाना होगा ,ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर हो रहा है। युवाओं, माताओं और किसानों के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। बहन-बेटियों की जिंदगी संवारने का चुनाव है। विकास की रफ्तार को और गति देने का चुनाव है। इसलिए जरुरत है की हम उस सरकार को चुने जो विकास और प्रगति के लिए काम करती हो। गरीब कल्याण और आपके हितों के लिए काम करती हो। इस अवसर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE