BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 1:52 pm
KHABAR : बड़े बालाजी मंदिर में आज प्रकटोत्सव, 151 थालों में 56 भोग का नैवेद्य चढ़ाया, शाम को 151 ढोल व 201 दीपक से महाआरती होगी, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। रामभक्त हनुमान जी का प्रकट उत्सव आज (शनिवार) को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह बालाजी महाराज की विशेष आरती के साथ 56 भोग का नैवेद्य चढ़ाया गया। सुबह शुरू हुए बलाजी के दर्शनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा कई दिनों से भव्य तैयारियों की गई हैं। एक सप्ताह से भगवान को नैवेद्य हेतु 56 भोग तैयार किया गया। वहीं मंदिर परिसर को भगवा पताकाओं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। आज सुबह भगवान बालाजी की प्रतिमा का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। आज दिनभर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।


मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा व प्रवक्ता रवि ग्वाला ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी पर मंदिर समिति द्वारा भव्य आयोजन किए जाते हैं। जिसका हनुमान भक्तों को इंतजार रहता है। आज 11 नवम्बर देव दिवाली अवसर पर सुबह 151 थालों में 56 पकवान सजाकर बालाजी को भोग लगाया गया। दिनभर 56 भोग के दर्शन होंगे। शाम को 7 बजे 201 दीपक से बालाजी की महाआरती की जाएगी। जिसमें न्यू किशोर बैंड के 101 साथी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। महाआरती की शोभा अजयमेरू के ढोल, उज्जैन की तोप व ताशे, अहमदाबाद की शहनाई व मंदसौर के 151 ढोल बढ़ाएंगे एवं इस दौरान भव्य रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE