BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 10:50 am
BIG NEWS : न्यायालय के आदेश का उलंघन करने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी राहुल को खाकी ने किया इस अपराध में गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

पिपलिया मंडी। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के आगामी 48 घण्टे के अंदर असामाजिक तत्वो की चैकिंग एवं जिला बदर किये गये आरोपियो की चैकिंग हेतु पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वो एवं जिला बदर किये गये आरोपियो की चैकिंग के अन्तर्गत थाना प्रभारी पिपलियामण्डी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेत्तृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 नवंबर 2023 को उनि सतेन्द्र सेनी मय हमराह फोर्स के पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन मे असामाजिक तत्वो एवं जिला बदर किये गये आरोपियो की चैकिंग में रवाना होकर मुखबिर सूचना पर से न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट महोदय जिला मन्दसौर के प्रकरण क्रमांक 81/जिलाबदर/2023 पारित दिनांक 10 अक्टूबर 2023 एवं पृ क्रं 2602/आरटीसी/2023 मन्दसौर दिनांक 10 अक्टूबर 2023 का आदेश जारी होकर माननीय जिला मजिस्ट्रेट महोदय के जिला बदर आदेश के पालन मे दिनांक 02 नवंबर 2023 को जिला बदर किये गये आरोपी राहुल पिता गोपीलाल बावरी उम्र 30 साल निवासी सोकडी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर के द्वारा माननीय न्यायालय के जिला बदर आदेश का उलंघन कर थाना क्षेत्र व जिले की सीमा में प्रवेश करने पर आरोपी राहुल बावरी को धारा 14,15  मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 मे गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 391/2023 धारा धारा 14,15  मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी आपराधिक पृवत्ति का है जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान, उनि सतेन्द्र सेनी, का प्र आर 560 हरदेश वर्मा, आर 826 देवेन्द्र सिंह हाडा, आर 446 गजेन्द्र सेन, आर 890 पवन पाटीदार, आर 103 शैलेन्द्र सिंह, आर चालक 647 धनपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा पृथक से पुरस्कृत किया जावेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE