BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 10:53 am
BIG NEWS : 32 साल की भारती और काली अंधेरी रात, जब अचानक खुली पति की नींद तो नहीं दिखी पत्नी, फिर जैसे ही खोला बाथरूम का दरवाजा तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में मिली विवाहिता, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में अलसुबह एक महिला का शव उसके घर की बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। महिला काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। बुधवार को पति उसे मायके से अपने घर लेकर आए। इसके बाद रात में महिला ने यह कदम उठा लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है।

राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक घटना नालंदा परिसर की है। यहां रहने वाली भारती (32) पति दिनेश जायसवाल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब चार बजे के लगभग पति की नींद खुली तो भारती बेड पर नहीं थी। उसे ढूंढा तो वह बाथरूम में बैठी थी। पति ने उसका हाथ पकड़ा और उठाया तो उसके गले में फंदा लगा हुआ था। जिसके बाद पति तुरंत उसे एमवाय अस्पताल ले गया।

कई दिनों बाद मायके से लौटी थी ससुराल- 
दिनेश चोइथराम मंडी में काम करता है। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। काफी समय से डिप्रेशन में थी। कुछ समय से वह मायके बाणगंगा में थी। बुधवार को ही वह उसे समझाकर घर लेकर आया। रात 12 बजे तक दोनों बात कर रहे थे। इसके बाद उसकी नींद लग गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है। पुलिस के मुताबिक ससुराल पक्ष के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE