BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 4:42 pm
BIG NEWS : सुबह का वक्त और फेशन डिजाइनिंग की छात्रा, जब 21 साल की दर्शिता के कमरे में पहुंची माँ तो माजरा देख उड़ गए होश, मामा ने बताई गुरुभाई के लिए बड़ी बात, जानिए किस हाल में थी युवती, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके के अंजली काम्प्लेक्स में रहने वाली फेशन डिजाइनिंग की छात्रा की बुधवार को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। युवती का शव बेड पर मिला हैं। छात्रा के गले पर चोट के निशान हैं, एक पांव का नाखून टूटा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
21 साल की दर्शिता श्रीवास्तव पता विष्णु प्रसाद निवासी अंजली कॉम्प्लेक्स फेशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। वह माँ और भाई साबेनय श्रीवास्तव के साथ रहती थी। उसके मामा कमलेश ने बताया कि दर्शिता की माँ ने एक व्यक्ति को गुरुभाई बनाया है। वह अक्सर घर आता-जाता था। इसी के साथ घर के पूजा पाठ के काम भी वही करता है। बुधवार की सुबह दर्शिता घर में स्थित अपने बैडरुम में बेसुध हालत में मिली थी। उसके गले पर चोट के निशान हैं, उसके गले पर लगी चोट रगड़ लगने और नाखून लगने जैसी लग रही है। कमलेश के मुताबिक भांजी को उसकी माँ  ने देखने के बाद जेपी अस्पताल पहुंचाया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही डॉक्टरों ने बताया कि युवती की अस्पताल लाने से करीब एक घंटे पहले ही मौत हो चुकी है।
भाई साबेनय ने भी बताया कि उन्हें बहन की मौत संदिग्ध लग रही है। भाई का कहना है उनके पिता कई साल से हमसे अलग रह रहे हैं। वह कहां हैं इस बात की जानकारी नहीं है। इधर एसआई शंकरलाल कास्ते ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE