BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 6:30 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव चीताखेडा और शाम का वक्त, जब घर में था अकेला पंकज तो उठाया ये खौफनाक कदम, जैसे ही सोशल मीडिया से मिली ये जानकारी तो दौड़े परिजन, फिर बंद कमरे का माजरा देख उड़ गए सबके होश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

चीताखेडा। नीमच जिले के गांव चीताखेड़ा में आज शनिवार को एक ह्रदय विदारक घटना हो गई। शाम करीब 04 से 04.30 के बीच एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने गांव के ही एक व्हाट्सअप ग्रुप में सुसाइड नोट भी डाला। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज पिता रविंद्र सोलंकी निवासी चीताखेडा ने अपने ही घर पर दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करते वक्त पंकज घर पर अकेला ही था। सुसाइड नोट वायरल होने के बाद जब उसके रिश्तेदार घर की तरफ भागे तब तक पंकज ने आत्महत्या कर ली थी। परिजन युवक को जिला अस्पताल नीमच लेकर आए जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया हैं। कल सुबह पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सुसाइड नोट में उक्त युवक ने आत्महत्या के कारणों सहित 06 लोगों का जिक्र किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE