BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 7:24 pm
BIG NEWS : नेशनल हाइवे और पुलिस की गश्त, जब सड़क पर खड़ा दिखा संदिग्ध स्थिति में युवक तो अधिकारियो ने लिया एक्शन, फिर जैसे ही ली बैग की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने शनिवार को सर्कल में गश्त के दौरान हाइवे पर खड़े एक व्यक्ति से दो कट्टो में भरा 10 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पारसोली थाना सर्कल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड हेतु एएसपी रावतभाटा सुभाष मिश्रा व डीएसपी बेगूं बद्रीलाल राव के निर्देशन में शनिवार को थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार उनि मय जाप्ता कानि जितेंद्र, प्रमोद व राजेद्र द्वारा सर्कल गश्त करने के दौरान कस्बा राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति कोटा की और जाने वाले रास्ते पर दो बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खडा मिला। संदिग्ध अवस्था में होने से उक्त व्यक्ति के कब्जेशुदा दोनो बैगों की तलाशी लेने पर कुल 10 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा होना पाया गया।
उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी घासीपुरा थाना शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण निवासी 40 वर्षीय जयराम पुत्र साधुराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE