BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 11:09 am
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और तीन बेटियों का पिता, जब समूह लोन के कर्मचारियों ने नरेंद्र के साथ किया ये तो युवक ने उठाया ये बड़ा कदम, फिर आनन फानन में परिजनों ने लगाई अस्पताल दौड़, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

इंदौर। शहर के भंवरकुआ इलाके के रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक शेफ ने जहर खाकर जान दे दी। पारिवारिक जरूरतों पूरा करने के लिए चार माह पहले लोन लिया था। एक किश्त बाकी होने के चलते शनिवार को लोन वाले घर पहुंचे और डराया-धमकाया। बच्चों को लेकर भी धमकी दी। रात में डिप्रेशन के चलते शेफ ने जहर खा लिया। रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नरेन्द्र पुत्र आशाराम कैथवास निवासी सर्वहारा नगर के साथ हुई। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक नरेंद्र को उपचार के लिये शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे रिश्तेदार मनोज एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान नरेन्द्र की मौत हो गई।
नरेन्द्र शनिवार को घर पर था। इस दौरान समूह लोन वाले कुछ लड़के उनके पास पहुंचे। घर के बाहर ही बुलाकर उन्हें धमकाया। वही परिवार को लेकर भी अपशब्दों को इस्तेमाल किया। नरेन्द्र इसके चलते दिनभर तनाव में रहे। रात में उन्होंने रिश्तेदारो को अस्पताल ले जाते समय धमकी की बात कही। नरेन्द्र के परिवार में उनकी तीन बेटियां, पत्नी और मां है। वहीं पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परदेशीपुरा पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE