BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 3:34 pm
BIG NEWS : शहर का मिसरोद इलाका और स्पा सेंटर, जब मुखबिर ने दी इस गलत काम की सूचना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में थी रीना, कृष्णा, सोनम व आरती, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर पांच महिला समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इसमें स्पा सेंटर का संचालक रेहान खान भी शामिल है। आरोपी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कर रहे थे। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आशिमा मॉल के पास इवा नामक स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है। घटना की खबर लगते ही स्पा सेंटर पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक रेहान खान और शाहनाज हबीब अहमद निवासी फलावर सिटी बागसेवनिया सहित रीना, कृष्णा, सोनम, आरती और ग्राहक ब्रिज को पकड़ लिया। पुलिस ने जब स्पा सेंटर की तलाशी ली तो मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

सभी आरोपी भोपाल के निवासी- 
पकड़े गए सभी आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं। अब तक की पड़ताल में सामने आया कि रेहान स्पा का संचालक है। शाहनाज से रिलेशन में है और आरोपी लंबे समय से स्पा सेंटर चलाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने शनिवार की रात 11.30 बजे स्पा में दबिश देकर पूरे मामले का भंडाफोड़ किया।

सभी आरोपी छोड़ दिए गए-
एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह आरोपियों को नोटिस देकर थाने से छोड़ दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 3,4 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE