BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 4:29 pm
BIG NEWS : लोन की एक किस्त बकाया होने पर वसूली एजेंट ने धमकाया, परेशान शेफ ने दे दी जान, वसूली एजेंट ने घर आकर बच्चों और परिवार के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थी,  पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। रेस्त्रां में काम करने वाले शेफ ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने लोन लिया था। किस्तें जमा न करने पर वसूली एजेंट धमका रहे थे। बच्चों और परिवार के बारे में आपत्तिजनक बातों बोली थी। तनाव में आकर शेफ ने खुदकुशी कर ली।

घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सर्वहारा नगर की है। 45 वर्षीय नरेंद्र पुत्र आशाराम कैथवास को स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान शनिवार रात नरेंद्र की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र भंवरकुआं स्थित एक रेस्त्रां में शेफ था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उसने समूह लोन देने वाले संस्थान से लोन लिया था। एक किस्त बकाया होने पर एजेंट रुपयों का दबाव बना रहे थे। शनिवार को नरेंद्र घर पर ही था। रिकवरी करने वाले युवक घर आए और बाहर बुला कर नरेंद्र को धमकाया। परिवार के बारे में भद्दी बातें सुनकर नरेंद्र तनाव में आ गया। उसने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE