BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2023, 5:34 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का बालागुढ़ा-डूंगलावदा फंटा और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही मोटरसाइकिल से निकले महिपाल और मनीष तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड के अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.11.2023 को थाना पिपलियामण्डी क्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर उनि अभिषेक बोरासी चोकी प्रभारी पिपलियामंडी व उनकी टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए बालागुढा-डुंगलावदा फंटे पर स्थित बालाजी मंदिर के पास से आरोपीयो महिपाल सिंह पिता दशरथ सिंह चुंडावत जाति राजपुत उम्र 21 साल नि. अंबाव व मनिष पिता शिवलाल भील उम्र 18 साल नि. अंबाव के आधिपत्य वाली टी.वी.एस. कम्पनी की मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 14 एमएल 1017 से एक निले रंग के प्लास्टीक के ड्रम व एक सफेद रंग के पुष्टे के कार्टुन मे भरा कुल 38 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया । आरोपीगण उक्त डोडाचुरा के सबसे ऊपर फर्टीलाईजर की पन्नीया रखकर बिल्टी बनवाकर बस से दिगर प्रांत राजस्थान मे भेज देते है जिससे की बस संचालक व अन्य किसी को शक ना हो। आरोपीयो महिपालसिंह व मनिष भील  को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेवचना मे लिया गया । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।


नाम गिरफ्तार आरोपी-
- महिपालसिंह पिता दशरथसिंह चुंडावत जाति राजपुत उम्र 21 साल नि. अंबाव
  - मनिष पिता शिवलाल भील उम्र 18 साल नि. अंबाव

जप्तशूदा मश्रूका-
- 38 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 58,500/- रुपये
- टी.वी.एस कम्पनी की एक मोटर साईकिल, कीमती 20,000 रुपये 

सराहनिय कार्य- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान, उनि अभिषेक बोरासी, का प्र आर 347 रामनारायण नागदा, का प्र आर 560 हरदेश वर्मा,  आर 826 देवेन्द्र सिंह हाडा, आर 446 गजेन्द्र सेन, आर. 697 वाजिद खान, आर. 480 जितेन्द्र मादोले, आर चालक 647 धनपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिनको की पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE