BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 12:12 pm
BIG NEWS : गृह प्रवेश कार्यक्रम और 19 साल की बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट, जब चाचा-चाची के साथ उतरी बस से तो अचानक बाइक से पहुंचे युवक, फिर बदमाशों ने उठाया ये खौफनाक कदम, जैसे ही पुलिस तक पहुंची सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, अब इस शहर की लॉज से..., जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर         

Share On:-

ग्वालियर। शहर में 19 साल की छात्रा को दिनदहाड़े अगवा करने वाले सोमवार देर रात पकड़ लिए गए। वे छात्रा को गुना ले गए थे। एएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा ने बताया कि छात्रा को गुना के एक लॉज से बरामद कर लिया गया है।
छात्रा को सोमवार सुबह 10 बजे शहर के नाका चंद्रवदनी पेट्रोल पंप के बाहर से उठाया गया था। यहां से झांसी रोड थाना 100 कदम दूर है। बदमाशों ने छात्रा के आगे बाइक खड़ी की। एक बदमाश उतरा और उसे बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद विवेकानंद चौराहे से होते हुए भाग निकले। सिर्फ 30 सेकंड में यह वारदात की।
लहार (भिंड) के ग्राम बरा की रहने वाली छात्रा सेवढ़ा (दतिया) के एक कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। उसके ताऊ ग्वालियर में कैलाश टॉकीज के पास रहते हैं। वे एमपीईबी में सुपरवाइजर हैं। उनका नए घर में 23 नवंबर को गृह प्रवेश था। छात्रा इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चाचा-चाची के साथ बस से ग्वालियर आई थी। नाका चंद्रवदनी पर बस रुकते ही सवारियां उतरीं। छात्रा पेट्रोल पंप के वॉशरूम की तरफ बढ़ी। इतने में बाइक सवार आए और छात्रा को पकड़कर ले गए। चाचा-चाची बस से सामान उतारते रह गए।
छात्रा के चाचा ने लहार निवासी रोहित कुशवाहा पर शक जताया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि बस सुबह पांच बजे लहार से ग्वालियर के लिए चलती है। सुबह जब परिवार ग्वालियर के लिए रवाना हुआ, तब गांव का रोहित वहीं था। उसने छोटी दीपावली के दिन भी उनके घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर कट्‌टा लहराते हुए भाग गया था। इसकी शिकायत लहार थाने में भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्रा को गुना के एक लॉज से बरामद किया। आरोपी रोहित कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पता चला कि छात्रा को बाइक पर बैठाने के बाद राघवेंद्र बघेल ने रोहित और छात्रा को गुना छोड़ा, फिर बरा लौट गया था। छात्रा को अगवा करने में मदद करने वाले रोहित के साथी राघवेंद्र बघेल को पुलिस ने बरा गांव से बाइक सहित पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार पिछले तीन साल से रोहित कुशवाहा और छात्रा एक-दूसरे से परिचित हैं। चार दिन पहले रोहित ने अपने साथी राघवेंद्र के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE