BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 1:27 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की बंगाली कॉलोनी और 23 साल का आकाश, जब उठाया ये खौफनाक कदम तो ग्वालटोली क्षेत्र में मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही पुलिस ने लगाई दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्वालटोली स्थित बंगाली कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंगाली कॉलोनी में रहने वाले बंगाली परिवार के 23 वर्षीय युवक आकाश मालो उर्फ बंटी पिता शंभूलाल मालो ने अज्ञात कारणों के चलते ग्वालटोली स्थित पुलिस लाइन के पीछे बरगद के पेड़ पर लटककर सुसाइड कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जब आकाश मालो का शव बरगद के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, समाजजन और क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर केंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा।
जहां मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रंगाई-पुताई का काम करता था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। साथ ही अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE