BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 4:16 pm
KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये मीडिया संस्थानों से आमंत्रित किए प्रस्ताव, दिसंबर माह की इस तारीख तक करा सकते हैं जमा, पढ़े खबर

Share On:-

रीवा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये मीडिया संस्थानों से 4 अलग-अलग श्रेणियों में आगामी 10 दिसंबर 2023 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। यह अवार्ड वर्ष 2023 के दौरान मतदाता शिक्षा और जागरूकता पर सर्वोत्तम अभियान के लिये दिया जायेगा। आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह द्वारा जिले के मीडिया संस्थानों से नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये अधिक से अधिक प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन मीडिया), इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो मीडिया) और ऑनलाईन (इंटरनेट/सोशल मीडिया) की अलग-अलग श्रेणियों में दिये जायेंगे। इसके लिये मीडिया संस्थान अपना नामांकन विशेष योगदान के विस्तृत विवरण के साथ भारत निर्वाचन आयोग को अपना प्रस्ताव सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रस्ताव राजेश कुमार सिंह, अंडर सेक्रेटरी (कम्यूनिकेशन), इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, न्यू देल्ही-110001 के पते पर अथवा ई-मेल आईडी [email protected] पर सीधे भेजे जा सकते हैं। सभी नामांकनों पर आयोग द्वारा ईसीआई स्तर पर विधिवत गठित जूरी और समिति द्वारा विचार किया जायेगा। नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 से संबंधित विस्तृत विवरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश कार्यालय की वेबसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in और जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.mpinfo.org पर अपलोड है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE