देवास। शासकीय श्री कृष्णाजी राव पवार स्नातकोत्तर कॉलेज के परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटि को लेकर ABVP ईकाई ने प्राचार्य डॉ. रतन अनारे को ज्ञापन सौंपा है।
कॉलेज इकाई अध्यक्ष जयंत गिरजे और मंत्री आयुष यादव ने बताया कि विगत दिनों विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों बी.ए., बी.कॉम प्रथम वर्ष और एम.ए., एम.कॉम अन्तिम वर्ष के परिणामों में कई त्रुटियां देखने को मिली हैं। जिसमें छात्र-छात्राओं को डब्ल्यू.एच. और शून्य अंक दे दिए गए हैं। वहीं कई विद्यार्थियों को एटीकेटी की परीक्षा परिणाम में फिर एटीकेटी दे दी गई। जिससे छात्र आगे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता में है।
विद्यार्थी परिषद ज्ञापन देकर मांग की है कि शीघ्र ही छात्र- छात्राओं के परीक्षा परिणाम में सुधार कर फिर नवीन परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। जिससे छात्र आगे की पढ़ाई शुरू कर सके। यदि ऐसा नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।