चितौड़गढ़। जिले में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में ड्यूटी पर तैनात राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पीजी कॉलेज चितौड़गढ़ में सोमवार को मतदान किया। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आम मतदाता भले ही 25 नवम्बर को मतदान करेंगे लेकिन पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदानकर्मी प्रथम, द्वितीय और तृतीय ने बैलेट पेपर के जरिए मतदान किया। इसी के तहत निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना एवं चित्तौड़गढ़ के पुलिसकर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया एवं जनता से अपील भी की सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और इस उत्सव को स्वर्णिम बनाएं।